Header Ads Widget

पीएम सूर्योदय योजना 2024 | PM Suryoday Yojana 2024: 1 करोड़ घरों की छतों पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

 



PM Suryoday Yojana 2024




पीएम सूर्योदय योजना 2024 क्या है?

पीएम सूर्योदय योजना 2024 को शुरु करने की घोषणा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 जनबरी 2024 को की गयी। इस योजना के माध्यम से देश के गरीब और मध्यम वर्ग से जुड़े लोगों के लगभग 1 करोड़ घरों की छतों पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। ताकि देश में लोगो का बिजली का बिल कम हो सके और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा मिले।

Pm Suryoday Yojana 2024 हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना 2024 की घोषणा की इस योजना के तहत 1,00,00,000 परिवारों को छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली मिलेगी। चलिए अब जानते हैं प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के बारे में यह केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है।प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना 2024 के अंतर्गत 1,00,00,000 घरों पर सोलर रूफटॉप लगाए जाएंगे और जिसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा। अगर आप भी सोलर रूफटॉप अपने घर पर लगाना चाहते हैं यानी की अपने घर पर सोलर प्लेट लगवाना चाहते हैं, सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं जिससे आपका बिजली बिल बचेगा। तो अगर आप ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तो किस तरह से भर सकते हैं और सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए आपको कौन कौन से दस्तावेज चाहिए? आज हम आपको इस योजना के बारे मे पूरी जानकारी बताएंगे

प्रधानमंत्री सूर्य उदय योजना 2024 ( PM Free Suryodaya Yojana 2024)

इसमें आवासीय उपभोक्ताओं के लिए छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करना शामिल है। पीएम सूर्योदय योजना इसका लक्ष्य गरीबों और मध्यम वर्ग के बिजली बिल को कम करने के साथ साथ भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। हालांकि छत पर सौर ऊर्जा प्रणालियाँ की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए यह पहली योजना नहीं है। बल्कि 2014 में सरकार ने रूफटॉप सोलर प्रोग्राम लॉन्च किया, जिसका लक्ष्य 2022 तक 40,000 मेगावॉट या 40 गिगावाट की स्थापित क्षमता हासिल करना था, लेकिन यह लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका। परिणामस्वरूप सरकार ने समयसीमा 2022 से बढ़ाकर 2026 कर दी।

सूर्योदय योजना 2024 के फायदे ( Suryoday Yojana 2024)

Pm Suryoday Yojana 2024 भारत की वर्तमान सौर क्षमता क्या है? नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 तक भारत में सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता लगभग 73.3 गीगावाट तक पहुँच गई है। दिसंबर 2023 तक छत पर सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता लगभग 11 दशमलव। 08 की गा वोट है। कुल सौर क्षमता के मामले में राजस्थान 18.7 गीगावाट के साथ शीर्ष पर है गुजरात 10.5 गीगावाट के साथ दूसरे स्थान पर है। छत पर सौर क्षमता में गुजरात 2.8 गिगावाट के साथ सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र 1.7 गीगावाट के साथ दूसरे स्थान पर है। गौरतलब है कि देश की मौजूदा नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में सौर ऊर्जा की बड़ी हिस्सेदारी है, जो लगभग 180 गीगावॉट है।

सोलर पैनल लगने से कितनी बिजली बनाई जा सकती है?

·       यदि भारत के सभी 25 करोड़ घरों के छत पर सोलर पैनल लगा दिए जाएं तो 6,37,00 हजार मेगावाट बिजली बनाई जा सकती है। हालांकि सभी घरों के छतों पर इस पैनल को लगाना संभव नहीं है।

·       लेकिन यदि एक तिहाई घरों के छतों पर सोलर पैनल लगा दिया जाए तो देश में घरेलू बिजली की मांग पूरी की जा सकती है।

·       इसीलिए सरकार का प्लान है की कम से कम देश के एक तिहाई घरों के छतों पर सोलर पैनल को लगा दिया जाये ताकि देश में घरेलु बिजली मांग को पूरा करने में आत्मनिर्भर बना जा सके।

 

पीएम सूर्योदय योजना के लाभ एवं विशेषताएं

·       इस योजना की शुरुआत करने की घोषणा पीएम मोदी जी के द्वारा तब की गई जब वह राम मंदिर के कार्यक्रम को समाप्त करके वापस लौटे।

·       योजना को जल्द ही साल 2024 में अप्रैल या मई के महीने में शुरू कर दिया जाएगा।

·       सरकार ने कहा है कि, देश में तकरीबन 1 करोड़ घरों में इस योजना के माध्यम से रूफटॉप सोलर लगवाया जाएगा।

·       मोदी जी के द्वारा कहा गया है कि, सूर्यवंशी भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा से दुनिया के सभी भक्त सदेव ऊर्जा हासिल करते हैं। इसलिए आज इस शुभ मौके पर यह संकल्प मैंने किया है कि, देश में लोगों के घरों की छत पर उनका अपना सोलर रुफटॉप सिस्टम होगा।

·      योजना के शुरू होने की वजह से गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली बिल में काफी ज्यादा कमी आएगी, साथ ही हमारा भारत देश सोलर एनर्जी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अग्रसर होगा।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना पात्रता (Eligibility)

·       योजना के लिए भारत के निवासी पात्र होंगे।

·       योजना में आवेदन करने के लिए 18 साल से अधिक की उम्र होनी चाहिए।

·       गरीब और मध्यम वर्ग को योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

 

पीएम सूर्योदय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ / Required Documents

·       आधार कार्ड

·       आय प्रमाण पत्र

·       मूल निवास प्रमाण पत्र

·       बिजली बिल

·       राशन कार्ड

·       मोबाइल नंबर

·       पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

·       बैंक खता पासबुक

 

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना ऑनलाइन आवेदन

22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस योजना को शुरू करने के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले 2 से 4 महीने में इस योजना की पूरी प्लानिंग बना ली जाएगी और योजना को शुरू कर दिया जाएगा। यदि ऐसा होता है, तो इस बात की भी प्रबल संभावना है कि, योजना में कैसे आवेदन किया जाएगा, इसकी जानकारी भी सामने आ जाएगी। इसलिए जैसे ही इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया की कोई भी जानकारी हमें हासिल होती है, वैसे ही हम संबंधित जानकारी को आर्टिकल में अपडेट कर देंगे, ताकि जो भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वह प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में आवेदन कर सके और योजना का लाभ उठा सके।

 Viksit bharat sankalp yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकसित भारत संकल्प यात्रा क्या है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ