सोमवार, 21 अप्रैल 2025

Rajasthan Police Constable Vacancy 2025

 Rajasthan Police Constable Vacancy 2025: योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan police constable का फोटो



राजस्थान राज्य में राजस्थान महानिदेशक कर्यालय, जयपुर ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025  का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत 9000 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। राजस्थान राज्य में सरकारी नौकरी के इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2025 तक निर्धारित की गई है।

यदि आप 12वीं पास हैं, और देश सेवा करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इस ब्लॉक में हम नौकरी से संबंधित सभी जानकारी देंगे जैसे - आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, और जरूरी तारीख।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण 


.
विवरण जानकारी
भर्ती विभाग राजस्थान पुलिस विभाग
कुल पद 9000
आवेदन की शुरुआत 28 अप्रैल 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2025
शैक्षणिक योग्यता 12वीं तक
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा+ शारीरिक परीक्षा
आवेदन मोड आनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in



शैक्षणिक योग्यता 

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड के द्वारा 12वीं का पास होना अनिवार्य है। 12वीं पास किसी भी विषय से अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।

आयु सीमा ( 1 जनवरी 2025) के आधार पर 

समान्य वर्ग पुरुष/ महिला 


सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए जन्मतिथि 2 जनवरी 2002 से पहले जन्म नहीं होना चाहिए।

सामान्य वर्ग के महिलाओं के लिए जन्मतिथि 2 जनवरी 1997 से पहले जन्म नहीं होना चाहिए।

SC/ST/EWS/B C/MBC वर्ग:

ऊपर दिए सभी वर्गों के पुरुषों के लिए जन्मतिथि 2 जनवरी 1997 से पहले जन्म नहीं होना चाहिए 

उपर दिए सभी वर्गों के महिलाओं के लिए जन्मतिथि 2 जनवरी 1992 से पहले जन्म नहीं होना चाहिए।

1 जनवरी 2008 से पहले जन्म लेने वाले अभ्यर्थियों को इस नौकरी में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे।


चयन प्रक्रिया 

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों पुछे जाएंगे जो एक लिखित परीक्षा होगी।

इस परीक्षा में रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, राजस्थान का इतिहास, और कानून से जुड़े प्रश्न होंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए युवाओं और युवतियों को फिट रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसी के आधार पर अभ्यर्थियों का सिलेक्शन किया जाएगा। जो कोई भी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी पास करना अनिवार्य है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा पुरुषों के लिए कई चरणों में लिया जाएगा जैसे- दौड़, हाई जंप लॉन्ग जंप जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा लिया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा महिलाओं के लिए सभी चरण सामान होंगे' जैसे -  दौड़ हाई जंप लॉन्ग जंप शारीरिक मानक अलग होंगे।


शारीरिक मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 10वीं और 12वीं के पास किस मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा होना चाहिए।

मेडिकल जांच डॉक्टरों के द्वारा किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी (क्रीमीलेयर)।              600 रुपए 

राजस्थान राज्य के नॉन-क्रीमीलेयर OBC / MBC / EWS / SC / ST / TSP / वर्ग

400 रुपए 


भर्ती के समय लगने वाले दस्तावेज 

1  सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा 10वीं 12वीं का मार्कशीट 

2. आधार कार्ड 

3. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

4  आवासीय प्रमाण पत्र 

5.  पासपोर्ट साइज फोटो 

6   हस्ताक्षर स्कैन कॉपी 


आवेदन कैसे करें 

सबसे पहले उम्मीदवार को पुलिस महानिदेशक राजस्थान के आधिकारिक वेबसाइट sss.rajasthan.gov.in पर जाकर क्लिक करें।

सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा लोगिन करने के बाद recruitment police constable 2025 के ऑप्शन पर क्लिक करें।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती वर्ष 2025 का  आनलाइन फार्म के फार्म को ध्यान पूर्वक पढे और मांगे गए जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे, और मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें।

मांगे गए आवेदन शुल्क को ऑनलाइन पेमेंट करें और सबमिट कर दें।

उसके बाद आवेदन फार्म का PDF फॉर्म में प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

जरूरी सलाह 

राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती 2025 युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो पुलिस सेवा में करियर बनाने के बारे सोच रहें हैं। 9000 पदों की भारी संख्या के मद्देनजर प्रतियोगिता में कड़ी  टक्कर होगी, इसलिए अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें।

अगर यदि आप पात्र हैं और पुलिस बल में सेवा करने का मन बना लिया हैं, तो देर ना करें और 28 अप्रैल से पहले आवेदन जल्दी करें।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें