परिचय

यह पोस्ट का पहला भाग है...

मुख्य बिंदु

यहाँ हम मुख्य बातें समझाएँगे...

उप-बिंदु

यह उप-बिंदु है...

छत्तीसगढ़ राज्य में 2215 होमगार्ड की बंपर भर्ती 2025: जल्दी करें आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका - Edu family
Responsive Ads Here

बुधवार, 21 मई 2025

छत्तीसगढ़ राज्य में 2215 होमगार्ड की बंपर भर्ती 2025: जल्दी करें आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

 छत्तीसगढ़ राज्य में 2215 होमगार्ड की बंपर भर्ती 2025: जल्दी करें आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका 

Chhattisgarh Home guard Recruitment 2025


छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य सरकार ने नगर सैनिक होमगार्ड की 2215 पदों  की बंपर भर्ती निकाली हैं। सरकार ने राज्य के युवाओं के रोजगार के लिए एक अवसर लेकर आईं हैं। राज्य सरकार ने नगर सैनिक होमगार्ड को बंपर भर्ती वर्ष 2025 में निकली है। राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों ही के लिए है। सरकारी ने इस भर्ती के लिए सारा कार्यभार (CG Vyapam) को सौंपी है। इसी संस्था को आवेदन लेने और परिक्षा करवाने की जिम्मेदारी है।
जानकारी के मुताबिक इस संस्था के माध्यम से इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 जुन 2025 को ली जाएगी। यह परीक्षा राज्य के प्रमुख जिले रायपुर, जगदलपुर, बिलासपुर, और अंबिकापुर के परीक्षा केन्द्रों में ली जाएगी। इस भर्ती से जुड़े एड्मिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी बहुत जल्द ही बेवसाइट पर उपलब्ध होगी।

नगर सैनिक होमगार्ड भर्ती विवरण 

विवरण जानकारी
आवेदन की शुरुआत 17 अप्रैल 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2025
महिला आरक्षित पदों की संख्या 1715
पुरुष अभ्यर्थियों की पद संख्या 500
भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून 2025


नगर सैनिक होमगार्ड भर्ती में महिलाओं का अवसर 

नगर सैनिक होमगार्ड भर्ती के लिए कुल पद 2215 पद में महिलाओं के लिए 1715 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं यानी 2215पद का एक तिहाई ज्यादा पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के भर्ती के बाद राज्य के विभिन्न छात्रावासों में ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा, यह भर्ती महिलाओं को आत्मनिर्भर के साथ - साथ उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा।

पुरूषों के लिए कुल 2215 पद में 500 पद है।

नगर सैनिक होमगार्ड भर्ती में पुरूषों के लिए कुल 2215पद में 500 पद पुरूषों के लिए है। पुरूषों को इस भर्ती के बाद जेनरल ड्यूटी में तैनात किया जाएगा। यानी सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस भर्ती से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता 

नगर सैनिक होमगार्ड भर्ती हेतु महिला या पुरुष का शैक्षणिक योग्यता 10वीं  और 12वीं पास होना अनिवार्य है। एससी एसटी उम्मीदवारों को 8वीं पास योग्यता भी मानय होगा।

गुजरात हाईकोर्ट में ड्राइवर भर्ती 2025

ग्रेजुएट पास युवाओं के बैंक में सरकारी नौकरी 


शारिरिक योग्यता 

उंचाई :    168 सेमी या फिर उससे अधिक 


सीना :     बिना फूलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाकर 86 सेमी



आयु सीमा 


छत्तीसगढ़ राज्य के नगर सैनिक होमगार्ड भर्ती में आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 तक निर्धारित की गई है। 

आवेदन फीस 

नगर सैनिक होमगार्ड भर्ती में लगने वाले फीस समान्य वर्ग व ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को आवेदन फीस 250 रुपए लगेंगे।

अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन फीस 200 रूपए लगेंगे।

लिखित परीक्षा 

छत्तीसगढ़ राज्य के नगर सैनिक होमगार्ड भर्ती की परीक्षा 22 जून 2025 को आयोजित होगी ।जो परिक्षार्थी समय पर पंजीकरण नहीं करवाते हैं वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी परिक्षार्थी पर होगी। 

आवेदन कैसे करें 

 आप को सबसे पहले भर्ती वेबसाइट के पर जाना होगा ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाएं।
https://vyapamcg.cgstate.gov.in/

यहां एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।

अब एक नए पेज पर फॉर्म ओपन होगा। इसमें मांगी गई सभी दस्तावेज व जानकारी दर्ज करें।

उसके बाद आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें

आवेदन शुल्क जमा करने के बाद भरे हुए फार्म ठीक तरह से जांच कर लें उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

भविष्य में काम आने के लिए form को PDF format में डाउनलोड करके रख लें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot