Header Ads Widget

up super tet kab hoga: यूपी में 90000 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती नये आयोग ने दी मंजूरी

 

up super tet kab hoga:  यूपी में 90000 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती नये आयोग ने दी मंजूरी

 

up super tet kab hoga

UP Super Tet Notification 2024: जो व्यक्ति नई शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे है । उनके लिए उत्तर प्रदेशमें शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। उत्तर प्रदेश नए शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन तो हो चुका है। लेकिन नए आयोग के गठन के बाद यहां पर नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन को लेकर काफी महत्वपूर्ण अपडेट आ चुकी है। अगर आप उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। उत्तर प्रदेश नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी इस आर्टिकल आपको बताई जाने वाली है।अंत तक बने रहे ।

UP Primary Teacher Vacancy 2024

उत्तर प्रदेश नई शिक्षक भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश नये शिक्षा सेवा चयन आयोग से अब प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश नये शिक्षा सेवा चयन आयोग में 12 सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है। 12 सदस्य की नियुक्ति हेतु शासन की तरफ से आदेश जारी हो चुका है और 12 सदस्यों के नाम भी फाइनल कर दिए गए हैं। अभी तक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है। बहुत जल्द अध्यक्ष की नियुक्ति होगी और लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार भी समाप्त होगा। अध्यक्ष की नियुक्ति लेकर जानकारियां मिली है कि मई तक में अध्यक्ष की नियुक्ति भी हो जाएगी। हालांकि आयोग अभी से कार्य करेगा या फिर अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक आयोग कार्य नहीं कर सकेगा इसके संबंध में नीचे जानकारियां बताई गई है।

यूपी नये शिक्षा सेवा चयन आयोग कब से प्रक्रिया शुरू करेगा (UP Prathamik Shikshak Bharti 2024 )

यूपी नया शिक्षा सेवा चयन आयोग में 12 सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है और नए शिक्षा सेवा चयन आयोग का कार्यालय प्रयागराज में मनाया गया है। आप सभी की जानकारी के लिए बता देते हैं कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार आयोग में सदस्यों के रूप में लखनऊ के राजेंद्र प्रताप सिंह सुल्तानपुर के डॉक्टर विनोद कुमार सिंह अयोध्या के निवासी व उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉक्टर कृष्ण चंद्र वर्मा कानपुर के विमल कुमार विश्वकर्मा प्रयागराज के टिकरी बरेठी हंडिया निवासी वह कौशांबी जिला जज के पद से सेवानिवृत राम सुचित आजमगढ़ के योगेंद्र नाथ सिंह गौतम बुद्ध नगर की कीर्ति गौतम गाजियाबाद के प्रोफेसर राज नारायण शुक्ला इटावा के डॉक्टर सीमा शाक्य वाराणसी के डॉक्टर हरेंद्र कुमार राय कासगंज के डॉक्टर राधाकृष्णन मुरादाबाद के डॉक्टर रोहिताश सिंह की नियुक्ति की गई है इन सभी सदस्यों का कार्यकाल 3 साल का होगा उत्तर प्रदेश नये शिक्षा सेवा चयन आयोग में जब तक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती है हो सकता है किसी एक सदस्य को कार्यवाहक के रूप में नियुक्ति कर दिया जाए। और आयोग सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर दे। ऐसा विकल्प हो सकता है। तभी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

नए आयोग से आएगी बड़ी प्राथमिक शिक्षक भर्ती ( UP SUPER TET VACANCY 2024 )

उत्तर प्रदेश नये शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। उत्तर प्रदेश नये शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन कब जारी होगा? यह चुनाव के बाद डिसाइड होगा। हालांकि उत्तर प्रदेश नया शिक्षा सेवा चयन आयोग की गठन का जिस प्रकार से अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो चुका है। उत्तर प्रदेश नये शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ